गुरुद्वारा टी. टी. नगर में निःशुलक मेडिलकैम्प

 


*गुरुद्वारा टी. टी. नगर में निःशुलक मेडिलकैम्प में 1450 मरीजों ने अपना चेक अप करवाया*
*गरीब एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाई दी गई*
*आँखों के 42 मरीजों के ऑपरेशन होंगे*
*मांत्री पी. सी. शर्मा ने लंबे समय से सेवा दे रहे डॉक्टरों को सम्मानित किया*
*विधायक निद्धि से गुरूनानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर को सहयोग करेंगे*


भोपाल/
 गुरूनानक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर द्वारा गुरूनानक देवजी के 550 प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित मेडिकल कैंप में 1450 मरीजों का विशेषयज्ञ डॉक्टरों ने चेकअप किया। जिसमे आँखों के 301 मरीजों ने चेकअप करवाया, 42 मरीजों के आँखों के ऑपरेशन डॉ. गुरदीप सिंह करेंगे। और 250 से अधिक लोगो ने अपने खून की जाँच कर वाई। चरम रोग के 116 और नाक कान गला के 88, हड्डी रोग संभंदित 75, मेडिसिन के 54, स्त्री रोग 40, गैस्ट्रो केयर के 47, सूजोक के 51, कार्डियो के 30 आदि आदि मारीजों ने अपना विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क इलाज करवाया।


कैंप का शुभारंभ जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा जी एवं विनोद झलवाडिया ने दीप प्रज्वालित कर किया।
इस अवसर पर लंबे समय से सेवा दे रहे डॉक्टरों का पी. सी. शर्मा जी मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छे देकर सम्मान किया।
जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मैं विधायक निद्धि से गुरु नानक मेडिकल चैरिटेबल सेंटर की मदद करूँगा। साथी उन्होंने कहाडॉ. संतोख सिंह जी ने यह सेवा पचास साठ साल पहले शुरू की थी अब उनके बेटे डॉ. गुरदीप सिंह भी कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री जी की योजना है कि मेडिकल हेल्प समाज के आखरी व्यक्ति तक को मिलनी चाहिए, यह कंसेप्ट है। यह कंसेप्ट पिछले पचास साल से गुरुद्वारे में चल रहा है और पचास साल से सेवा कर रहे ह। जबकि लोग 30, 32 साल में रिटायर हो जाते हैं, आप लोग रिटायर नई हो रहे , आप किस मिट्टी के बने हैं। पचास साल से सेवा कर रहे हैं और करते जा रहे हैं। मंत्री जी ने कहा कि गुरनानाक देव जी के 550 साल प्रकाश पर्व को समर्पित मेडिकल कैंप की सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्या मंत्री कमल नाथ जी का भी यही उपदेश है कि हर व्यक्ति को स्वस्थ सुविधा मिले। पचास साल की सेवा को देख कर अच्छा लग रहा है।


इस अवसर पर गणमाननिये नागरिकों में गुरनानाक चैरिटेबल मेडिकल सेंटर के अध्यक्ष जे. पी. एस. अरोरा, गुरुद्वारा टी.टी. नगर के अध्यक्ष महँगा सिंह, प्रवक्ता गुरचरण सिंह अरोरा आदि ने जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा जी का स्वागत किया।


विशेषज्ञ डॉक्टर में  निःशुल्क इलाज करने वालों में:-
नेत्र रोग - डॉ. गुरदीप सिंह।    
              डॉ. जगमीत कौर।
               डॉ. मनबीर सिंह।
नाक कान गला - डॉ. प्रदीप चौरे।
हृदय रोग - डॉ. गुरमीत सिंह।
                 डॉ. अरविन्द मित्तल
पैथोलॉजी - डॉ. पी. के. प्रधान।
हड्डी रोग - डॉ. सौरभ शर्मा।
स्त्री रोग - डॉ. श्रीमती आशा तिवारी।
दन्त रोग - डॉ. अभिनव पण्डया।
               डॉ. शिवांगा पंडित।
               डॉ. अर्शजोत कौर।
फिजिशियन - डॉ. डी. सी. मिश्रा।
                   डॉ. हरप्रीत अरोरा।
चर्म रोग - डॉ. अनुराग तिवारी।        डॉ. पुष्पेंद्र सिंह।
होमियोपैथी - डॉ. बी डी सोनी।
उदर रोग - डॉ. वीरेंदर सिंह चौधरी।
शिशु रोग - डॉ. राकेश भार्गव। डॉ. अमरजीत सिंह चावला।
सूजोक एक्वा प्रेशर - डॉ. पंकज जैन। डॉ. हर्षा लालवानी।
फिजियोथेरेपी विशेषयज्ञ - डॉ. जगमीत सिंह। डॉ. शालिनी मोली।
मेडिकल न्युट्रिशन विशेषयज्ञ - डॉ. रशिम लहरी।


इस अवसर पर मोतियाबिंद के 42 मरीजो निःशुल्क ऑपरेशन किये जायेंगे।
 कैंप में गरीब मरीजो को बी. पी. एल. कार्ड धारकों को जरुरी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।